फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी वाले का शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के निवाड़ा गांव में फेरी लगाकर कपड़े बचने वाले युवक का शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के गले और पेट पर चोट के निशान बने हुए हैं।
विज्ञापन

छपरौली के गांव बदरखा निवासी गुलजार उर्फ गुल हसन (22) पुत्र अख्तर अली करीब पांच माह पहले परिवार के साथ निवाड़ा गांव में परिवार के साथ आकर रहने लगा । गांव में गुल हसन ने किराए की दुकान और मकान लिया। गुल हसन, उसके पिता और भाई आसपास के गांवों में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह उसका शव दुकान में एक खूंटी के सहारे लटका मिला। गले और पेट पर चोट के निशान भी है। मृतक के भाई नौशाद ने बताया कि हत्या कर शव को खूंटी पर लटकाया गया। जिस तरह शव लटका हुआ है, वैसे कोई आत्महत्या नहीं कर सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें