फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व नगर सचिव के बेटे का था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत में तीन दिन पहले मिले युवक की शिनाख्त शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव के बेटे शाकिब के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर युवक की पहचान की और 72 घंटे से पहले शव का पोस्टमार्टम कराने पर हंगामा किया। डीएम के आदेश पर दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई है। युवक पांच दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार को बड़ौत में नेहरू रोड पर डीजे कॉलेज के सी फील्ड के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार की रात में सोशल मीडिया पर मृतक युवक का फोटो वायरल हुआ। फोटो परिजनों के मोबाइल में पहुंच गया। परिजनों ने मृतक युवक को पहचान लिया। मंगलवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और युवक की पहचान पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अनीस के 20 वर्षीय बेटे शाकिब के रूप में की। पिता अनीस ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बड़ौत कोतवाली में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस ने उन्हें युवक का शव मिलने के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी और न ही मृतक के फोटो दिखाए। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद ही उन्हें जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस पर मृतक के शव का 72 घंटे से पहले ही पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।
विज्ञापन

डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया । हंगामा करने वालों में हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, महबूब अली, दिलशाद, बिलाल, आश मोहम्मद, डॉ. इरफान मलिक, सोनू, कासिम अली आदि रहे। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवक की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एलकोहल एवं पानी में डूबने से मौत का कारण आया है। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

चार मई से लापता था शाकिब
बड़ौत। मृतक के पिता अनीस ने बताया कि चार मई की रात में नौ बजे शाकिब को फोन कर किसी ने घर से बुलाया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बेटे की हत्या कर नाले में शव फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दुकान के सामने से ही निकला था शव
बड़ौत। मृतक शाकिब बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद के पास फावड़े, दरांती, जंजीर आदि की दुकान करता था। पिता ने बताया कि वह शाम को दुकान से जाने के बाद शराब पीता था। रविवार को बेटे का शव उनकी दुकान के सामने से ही निकला था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह उनके बेटे शाकिब का ही शव है।

परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल
बड़ौत। पिता अनीस ने बताया कि मृतक शाकिब तीन भाई थे। शाकिब अविवाहिता था और सबसे छोटा था। दो बहनें है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल था।

दुकान से 150 मीटर दूर मिला था शव
बड़ौत। चार मई को जिस स्थान पर शाकिब का शव मिला था, वह स्थल दुकान से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है। फूंस वाली मस्जिद के पास दुकानदारों को शव मिलने की जानकारी तो थी, लेकिन किसी ने वहां तक जाकर शव को नहीं देखा।
विज्ञापन


दोबारा पोस्टमार्टम कराने में छूटे पुलिस के पसीने
बागपत। मृतक शाकिब के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने में पुलिस के पसीने छूटे रहे। पुलिस को चार बार बड़ौत कोतवाली सेे कागजात लाने पड़े। पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने आक्रोश जताया। पिता अनीस ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश हो गए थे, लेकिन शाम छह बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पुलिस की लापरवाही के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें