फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ का छात्र दस दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव का कक्षा आठ का छात्र दस दिन से लापता है। पुलिस छात्र को बरामद नहीं कर रही है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर छात्र को बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी लक्ष्मण का 14 वर्षीय बेटा अंकित कक्षा आठ का छात्र है। वह गांव के ही आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ता है। पिता ने एसपी को बताया कि 16 अप्रैल की सुबह सात बजे अंकित घर से स्कूल के लिए गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। स्कूल में जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा। रास्ते से ही वह गायब हो गया। उन्होंने रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई , दस दिन बाद भी पुलिस छात्र का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने गांव के तीन तीन लोगों पर उसे गायब करने का शक जाहिर की है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनका गांव के ही सहेंद्र से झगड़ा हो गया । इसके बाद से वह उनके साथ रंजिश रखने लगा । इसी रंजिश को लेकर छात्र का अपहरण किया। मंगलवार को सहेंद्र ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि हमने ही अंकित को गायब कर रखा है और तुझे भी जिंदा नहीं छोडे़ंगे। धमकी के बाद से परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें