फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की पिटाई पर आहत बेटे ने मामा की हत्या कर दी

Thu, 26 Apr 2018 01:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच झगड़ा छुड़ाने गई बहन की पिटाई से आहत भांजे ने मामा कार्तिक राज (42) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्तिक की पत्नी टिकैती बाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर भांजे शम्मार सेन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खजनी के उसवां गांव में मंगलवार की रात 10 बजे हुई।

विज्ञापन

ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाला कार्तिक किसी बात से नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस समय उसके घर उसकी बहन भी आई हुई थी। भाई-भाभी के बीच हो रही मारपीट देख बहन बीच-बचाव करने पहुंच गई, लेकिन झगड़ा सुलझने के बजाय और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत कार्तिक ने बहन की भी पिटाई कर दी। उसके सिर में चोट आ गई।
 

 

मां के पिटाई की खबर पाते ही बेटा शम्मार सेन मौके पर पहुंच गया। जैसे ही उसे पता चला कि मां की मामा ने पिटाई की है, उसने आपा खो दिया और मामा की जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसने ईंट से मामा के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में कार्तिक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें