फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी से कोचिंग कर बावली गांव जा रहे छात्र पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और बेल्टों से हमला कर दिया। पीड़ित ने भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल छात्र आकाश बावली गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार को खत्री गढ़ी बड़ौत से कोचिंग कर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह बिजरौल रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडे और बेल्टों से हमला कर दिया। इससे आकाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे छात्र-छात्राओं मेें अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिजन आकाश को घायल अवस्था में कोतवाली लेकर पहुंचे और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आकाश से 9500 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें