फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन पलटने से मजदूर दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव से ट्रैक्टर में लिंटर डालने की मशीन लेकर आ रहे मजदूरों की मशीन बृहस्पतिवार को बिजरौल गांव के पास पलट गई, इससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर दब गए, इन्हें बामुश्किल निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में चार-पांच लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बामनौली से ट्रैक्टर के पीछे बांधकर लिंटर डालने की मशीन लेकर बड़ौत आ रहे मजदूरों की मशीन का टायर निकल जाने से मशीन पलट गई, इसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख पुकार मचने पर किसी तरह दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चार-पांच लोगों को चोटें आई है, वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें