फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को तमंचे सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने शराब तस्कर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिनौली रोड से युवक को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं दोघट क्षेत्र के सूजती गांव से आबकारी और पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

पकड़ा गया कय्यूम पुत्र फकीरा गांव महल थाना इंचौली जनपद मेरठ का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली एक युवक बिनौली रोड से जा रहा है, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कराई तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया । कोर्ट ने उसे जेल भेजा। वहीं दोघट क्षेत्र के सूजती गांव के पास से आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब तस्कर बिंदर पुत्र अमर सिंह निवासी सूजती को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का के बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें