बड़ौत (बागपत)। रमाला गांव में पति ने मामूली कहासुनी हो जाने पर पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
घायल रूमा पत्नी सोनू रमाला गांव की रहने वाली है। उसके पति ने जमीन बेची थी। उसने पति को कहा था कि जमीन के आए पैसे कम ब्याज पर न दे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। बृहस्पतिवार को जब उसने फिर इस बात को रखा तो पति आगबबूला हो गया और उसने लाठी-डंडों से अपनी पत्नी को मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई और पति के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया है।