बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव से अपने भाई के साथ बाइक पर बच्चे को दिखाने बड़ौत आते समय गांव के ही एक शराबी युवक ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल ललिता पत्नी हरेंद्र छछरपुर गांव में अपने मायके में आई हुई है। उसके छह माह बच्चे को बुखार आने के कारण वह अपने भाई अजय के साथ बाइक पर उसे चिकित्सक के पास लेकर बड़ौत आ रही थी। जब वे बावली गांव के रेलवे क्रासिंग के पर पहुंचे तो छछपुर गांव का व्यक्ति बाइक से सामने से आया, जो शराब पीये था, उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए और बच्चे की किसी तरह जान बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी मनोज को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। अजय ने मनोज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।