फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से दवाई तैयार करने पर मेडिकल कंपनी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से दवाई तैयार करने पर
विज्ञापन

मेडिकल कंपनी पर मुकदमा

बागपत। धोखाधड़ी से दवाई तैयार कर सप्लाई करने के मामले में रूड़की की एक दवाई कंपनी फंस गई है। इसका खुलासा बड़ौत के मेडिकल स्टोर से लिए गए दवाई के नमूने से हुआ है। कंपनी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
औषधि निरीक्षक वैभव बव्वर ने बताया कि बड़ौत के एक मेडिकल स्टोर से एक दवाई का नमूना लिया गया था। उसको जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा गया था। जो अद्योमानक पाया गया है। जांच की गई तो बताया गया कि इस दवाई की निर्माता कंपनी दिल्ली में है। लेकिन वहां पर इस नाम की दवाई की कोई कंपनी नहीं मिली। उसके बाद रुड़की में होने की जानकारी मिली। वहां पर जाकर जांच की तो पता चला कि ओम बायो मेडिकल की कंपनी दवाई का निर्माण करती है जबकि उनके पास इसके लिए मान्य दस्तावेज नहीं मिले। इस मामले में दवाई की फर्म, मालिक समेत चार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ईख की फसल जली
फोटो : 11
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी किसान गोपी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जो जर्जर हो रही है। उसकी चिंगारी से शुक्रवार को ईख के फसल में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसकी सात बीघा फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से पीड़ित किसान को मुआवजे देने की मांग की है।
विज्ञापन

--------
मिनी ट्रक खींचकर ले गए
बागपत। डौला गांव निवासी सूरजपाल ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसने वर्ष 2014 में फाइनेंस पर मिनी ट्रक खरीदा था। वह तभी से ही लगातार किश्त जमा कर रहा था। उसके बावजूद एक कंपनी के कर्मचारी मिनी ट्रक को खींचकर ले गए। उसकी तहरीर पर कंपनी मैनेजर के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें