अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में वोट को लेकर मारपीट हो गई। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
सराय के हत्था मोहल्ले में रामनिवास और शेखर पक्ष के बीच वोटों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें शेखर पक्ष का युवक प्रिंस घायल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। बीच-बचाव कर रहे लोगों ने पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी जय प्रकाश ने कहा मामले की छानबीन कराई जा रही है।