चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव का युवक चार दिन से लापता है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताई। उन्होंने थाने में प्रदर्शन कर युवक की बरामदगी की मांग की है।
खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी दीपक ने दी तहरीर में बताया चार दिन पहले गांव में एक युवती की बारात आई हुई । उसका भाई मिथुन शादी समारोह में डीजे बजा रहा था और डांस भी कर रहा था। इसी दौरान उसके पास दो युवक पहुंचे। आरोपी मिथुन को अपने साथ ले गए। उस समय मिथुन की जेब में करीब आठ हजार रुपये थे। देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी । उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने कहा मिथुन का आरोपी युवकों ने अपहरण किया है। पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को थाने पर प्रदर्शन कर युवक की बरामदगी की मांग की । थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा परिजनों ने युवक के लापता होने की तहरीर दी है।