फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककड़ीपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ककड़ीपुर गांव के निकट रमाला पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का इरादा लूट करने का था। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

रमाला थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विकास उर्फ पौनी निवासी ककड़ीपुर, राजीव और मयंक निवासी जिवाना है। आरोपी शामली की ओर से आ रहे थे। सूचना मिली रोड पर कुछ संदिग्ध लोग कार में सवार होकर घूम रहे हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस टीम तुरंत वहां पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में उनको गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार, एक तमंचा और दो चाकू बरामद हुए। आरोपी विकास उर्फ पौनी गैंगेस्टर केस में फरार चल रहा है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा लूटपाट करने का था। आरोपियों से बरामद कार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें