दोघट (बागपत)। सूजती गांव में युवती गुड्डी अपने मकान के आंगन में कार्य कर रही थी। तभी पड़ोस के एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसको ईंट मार दी। जो पहले उसके कान और बाद में गर्दन पर लगी। इससे उसके कान का पर्दा फट गया और रीड की हड्डी खिसक गई। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोपी चले गए। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मोनू, कुलदीप और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
सुभानपुर में सांप ने युवक को डंसा
चांदीनगर। सुभानपुर निवासी युवक चमन (18) बुधवार शाम अपने खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गया । इसी दौरान उसको सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर खेत में पहुंचे परिजनों ने उसको मोदीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में युवक घायल
रमाला। किशनपुर बराल निवासी गुलफाम, बाइक पर सवार होकर छपरौली जा रहा था। जैसे ही सूप गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।