बड़ौत (बागपत)।
पुराने वाहन के खिलाफ एआरटीओ आरपी मिश्रा की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत रविवार को अमीनगर सराय रोड पर उन्होंने डीजल की नौ व पेट्रोल की तीन गाड़ियां सीज की।
एनजीटी के आदेशानुसार दस साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल की गाड़ियों को पकड़ा। उन्होंने डीजल की पुरानी नौ गाड़ियां व तीन पेट्रोल की गाड़ियों को सीज कराया। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से चल रहे इस अभियान में 40 गाड़ियां सीज की है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया कि या तो वे दूसरे प्रदेश के लिए एनओसी लेे या अपने पंजीकरण निरस्त करा ले, नहीं तो उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।