बड़ौत (बागपत)।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाकर 70 बकायादारों के कनेक्शन काटकर पांच लाख की राजस्व वसूली की। इस दौरान टीम को कुछ स्थानों पर लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा।
सोमवार को जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व मेें नगर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के सूचना पर बिजली चोरी करने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कई जगहों पर टीम के लोगों को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को मौके पर बुलाया और 70 बडे़ बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे। जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा यदि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़ा गया, या फिर उसका पांच हजार से ऊपर बकाया हो गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीबन पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली की और करीबन आठ लाख रुपये के विद्युत कनेक्शन काटे गए।