फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फांसी व मिट्टी का तेल छिड़ककर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली रोड गली नंबर छह में एक महिला को पति ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति भाग निकला। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित रेशमा भाजु भोरा गांव की रहने वाली है। दस साल पहले उसकी शादी में बड़ौत में बड़ौली रोड गली नंबर छह के शहजाद के साथ हुई । अब उसके तीन बच्चे हैं। रेशमा के पति के दूसरी महिला से अनैतिक संबंध है, इसका वह विरोध करती है। इसके चलते पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले रेशमा साथ मारपीट की और फिर फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। जब इसमें वह सफल नहीं हुआ तो उसने उसे मिट्टी का तेल छिड़कर जिंदा जलाने की कोशिश की तो उसने भागकर शोर मचाया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर उसका पति भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। रेशमा ने पति के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मीरा पुत्री जगपाल निवासी भड़ल की शादी 2007 में कमला नगर बड़ौत निवासी विरेंद्र पुत्र सुखबीर के साथ हुई । अब उसके एक बेटा और एक बेटी है। शराबी होने के कारण आए दिन वह अपनी पत्नी को पीटता है और घर का सामान बेचता है। शनिवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर उसकी मां सुशीला मौके पर पहुंची तो उसे बचाया और वह दोनों बच्चों को लेकर कोतवाली के लिए चली तो उसका पति जबरन लड़के को छीनकर ले गया। उसने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें