फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल रोड पर दुकानदार से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के चमरावल रोड पर दुकानदार से बुधवार की रात में लूट करने का प्रयास किया गया। शोर शराबा होने पर बदमाश धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

बागपत के चमरावल रोड निवासी आबिद ने बताया उनकी शहर में ही मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे बाजार में सामान खरीदने के लिए आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में घटना की शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

लूट के केस का खुलासा नहीं, रोष
बागपत। लहचौड़ा गांव की दंपति से चार दिन पहले हुई लूट के केस का खुलासा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण बुधवार को पंचायत कर डीएम और एसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे चुके हैं। ग्रामीणों की मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें