फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा में 493 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के इंद्रदेव कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज और इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में बीएड की प्रथम और द्वितीय पाली में परीक्षा  हुई। इसमें पंजीकृत 1676 में से 493 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। 
विज्ञापन


सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में नौ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बीएड की परीक्षा दी। इसमें काफी संख्या में परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया  कॉलेज में 999 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 339 छात्र अनुपस्थित रहे और 660 ने परीक्षा में शामिल रहे।

चौधरी शिवचरण सिंह कॉलेज, कृष्ण महाविद्यालय, योगी नाथ, पैरा माउंड, इंद्रदेव, हजारीलाल, धर्म इंस्टीट्यूट, लख्मीचंद पटवारी, भगवान महावीर कॉलेज के छात्र शामिल हुए। वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय, डॉ. राजीव चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में छात्रों की गैरहाजिरी रही। प्रथम पाली में 474 पंजीकृत थे, इसमें से 372 उपस्थित रहे और 102 ने परीक्षा छोड़ी। द्वितीय पाली में 203 पंजीकृत हुए और 151 उपस्थित रहे, 52 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।

प्राचार्य डॉ. सीमा ने बताया  गोपीचंद, विनायक कॉलेज, इंद्रप्रस्थ, श्रीकृष्णा, एसपीआरसी, आर्य भट्ठ, इंद्रदेव गर्ल्स इंस्टीट्यूट के छात्र  शामिल रहे। सहायक केंद्र अधीक्षक दिनेश, राजेश, अमित शर्मा, चेतराम, वीरसैन, ब्रिजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें