फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनगर सराय में जारी किए जा रहे थे वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में संचालित कैफे पर पुलिस ने छापा मारकर संचालक को हिरासत में लिया। कैफे संचालक पर फर्जी इंश्योरेंस, मार्कशीट व अन्य प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। इससे पहले भी कैफे संचालक को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड पर फोटो बदलने के आरोप में सहारनपुर पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बे में बुधवार को सुबह के समय सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पाठक कैफे पर छापा मारा। कैफे संचालक भविंद्र पाठक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कैफे से पुलिस को कई प्रमाणपत्र मिले हैं। ये प्रमाणपत्र फर्जी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कैफे संचालक पर फर्जी इंश्योरेंस, मार्कशीट व अन्य प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। इसकी कई दिन से शिकायत मिल रही थी। कैफे संचालक पहले भी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड में फोटो बदलने के आरोप में पकड़ा गया था। सहारनपुर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इसके अलावा कैफे संचालक को पिछले दिनों गाजियाबाद जनपद की पुलिस ने फर्जी रेलवे रिजर्वेशन करने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा था।

पुलिस ने भेजा ग्राहक तो फंस गया कैफे संचालक
अमीनगर सराय। पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर कैफे पर भेजा। उसने फर्जी इंश्योरेंस बनाने के कैफे संचालक से बातचीत की। कैफे संचालक ने चार सौ रुपये में फर्जी इंश्योरेंस बनाने के लिए कहा। जब वह फर्जी कागजात बना रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज, जांच में होंगे कई खुलासे
अमीनगर सराय। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि कैफे संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 420,467,468,471 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें