फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के डर से खेतों में नहीं जा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मांगरौली के जंगल में एक सप्ताह से तेंदुआ घूम रहा है। डर के कारण किसानों ने खेतों में जाना छोड़ दिया। वन विभाग पिंजरा नहीं लगवा रहा है। किसानों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में एक सप्ताह से तेंदुआ घूम रहा है। कई जंगली कुत्तों का शिकार कर चुके हैं। किसान खेतों में कार्य करने तक नहीं जा रहे हैं। जंगल में तेंदुआ भैंसें का भी शिकार कर सकता है। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन अभी तक पिंजरा नहीं लगवाया। चेतावनी दी कि यदि जल्दी पिंजरा नहीं लगवाया तो धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर किसानों नरेश, सुभाष, इमरान, याकूब आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें