फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में परिवार पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते की पिटाई के विरोध में किया हमला, चार घायल
विज्ञापन

बागपत। काठा गांव में कुत्ते की पिटाई का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की गई। झगड़े में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी मेहरबान ने बताया कि पड़ोसी के मकान में एक आवारा कुत्ता घुस गया। मकान मालिक ने डंडे से कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की। उसकी बेटी शबनम वहां से गुजर रही थी। उसने कुत्ते की पिटाई का विरोध किया। इसी बात पर वह गुस्सा हो गया और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके घर पहुंचा। यहां लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसके बेटे आमिर, बेटी शबनम, शोएब और तबस्सुम घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह परिवार वालों को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल आमिर की हालत गंभीर में मेरठ रेफर कर दिया। मेहरबान ने छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। मामला दो समुदाय के जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी करनवीर सिंह का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें