फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने विपक्षियों से पिटाई कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सामने विपक्षियों से पिटाई कराने का आरोप
विज्ञापन

बागपत। रमाला गांव निवासी महिपाल ने पुलिस के सामने विपक्षी लोगों से मारपीट करवाने का आरोप लगाया। उसने एसपी के पास पहुंचकर बताया कि 15 दिसंबर 2018 को वह गांव के दो लोगों के साथ बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ा था। आरोप है कि रमाला थाना में तैनात दरोगा दो पुलिस कर्मियों के साथ वहां आया और उसे जबरन में गाड़ी में बैठाकर श्मशान घाट में ले गए। वहां पर पहले से ही उनके विपक्षी लोग मौजूद थे। पुलिस ने विपक्षियों से उसकी पिटाई कराई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस उसे गाड़ी में डालकर बासौली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर ले गई। वहां पर भी उसकी पिटाई की गई। धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया कि जान से मार देंगे। पुलिस ने झूठे मुकदमे में उसे जेल भेज दिया। नौ जनवरी को वह जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने दरोगा से जान का खतरा बताया। एसपी से दरोगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें