फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी - गैंडबरा मार्ग पर चिकित्सक के यहां पर बाइक पर जा रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से दो गोलियां चलाई तो एक युवक की गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया, जबकि उसकी पत्नी बाइक से गिरकर घायल हो गई। 100 नंबर पुलिस उन्हें सीएचसी बड़ौत लेकर आई, जहां पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल मोनू पुत्र सोहन पाल तवेला गढ़ी गांव का रहने वाला है, वह मंगलवार को अपनी पत्नी डोली को बाइक पर बैठाकर गैडबरा गांव में चिकित्सक को दिखाने के लिए जा रहा था। जब वह बंद पडे़ कृष्णपाल के भट्ठे के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रुकने को कहा, बदमाशों ने न रुकने पर उन पर गोली चला दी, एक गोली मोनू की गर्दन पर लगी और वह गिर गया। उसकी पत्नी भी गिरकर घायल हो गई। इसकी सूचना 100 पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में लेकर आई। जहां से उसे उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी है, पुलिस जांच करने मेेें जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें