फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने विभिन्न आरोपों में लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्कर कपिल पुत्र शीशपाल निवासी टटीरी को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे विक्रांत उर्फ जोनी पुत्र सुनील निवासी खेड़की को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सट्टे की खाईबाड़ी करते राशिद पुत्र रशीद निवासी माता कॉलोनी को गिरफ्तार कर सट्टे की पर्ची पकड़ कर 590 रुपये बरामद किए। वहीं वात्सायन पैलेस के पास से ओमप्रकाश निवासी कश्यप कॉलोनी को गिरफ्तार कर सट्टे की पर्ची पकड़ कर 1540 रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। दोघट पुलिस ने बामनौली से सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे जनेश पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची पकड़कर 750 रुपये बरामद किए। उन्हें कोर्ट भेज कर जेल भेजा
विज्ञापन


रोडवेज बस खाई में पलटने से बची
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास दिल्ली से सवारी लेकर आ रही सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस वाहन को बचाने के चक्कर में खाई में पलटने से बच गई। बस का एक पहिया खाई में उतर गया। बाद में यात्रियों को नीचे उतारकर बस को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें