पुराने न्यायालय में लोहा चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि उसकी साथी भाग गया। इस संबंध में सेंटर नाजर ने कोतवाली में दो चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सेंटर नाजर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की शाम कोर्ट रोड स्थित पुराना न्यायालय में दो चोर लोहा चोरी कर रहे थे। लोगों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने मारपीट कर चोर को पुलिस को सौंप दिया। नाजर ने बिट्टू पुत्र महेंद्र निवासी यमुना रोड बागपत व रियासत निवासी लाल खंभा मोहम्मद ईदगाह बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पकड़े गए चोर बिट्टू को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार रियासत को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।