फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के खिलाफ भिक्कमपुर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेतों से करीब 50 ड्रम लाहन नष्ट किया। साथ ही कच्ची शराब बनाने वाले उपकरणों को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की भिक्कमपुर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों में छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगते ही बनाने वाले आरोपी लाहन और उपकरण वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कच्ची शराब बनाने का करीब 50 ड्रम लाहन खेतों से निकाल कर नष्ट कराया। साथ ही कच्ची शराब बनाने वाले उपकरणों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रणजीतपुर-जसपुर गांव के पास खेतों से करीब 50 ड्रम लाहन नष्ट कर दिया गया है। मौके से करीब सात लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें