बड़ौत (बागपत)। बहन से ससुरालियों के विवाद के चलते एक दंपति पर बहन के ससुराल वालों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
रज्जो पुत्री रशिद निवासी कांधला का विवाह पठानकोट मोहल्ले में नफीस से हुआ। उसे तीन बच्चे भी है। पांच माह पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे बावली रोड पर मारपीट कर फेंक गए थे। हाल में रज्जो का भाई इमरान बड़ौत मेें रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। इस विवाद के चलते शनिवार की रात्रि पांच लोगों आए और उन्होंने इमरान और पत्नी शकीला को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले।