फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर युवकर को कमरे में बंद कर दी यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली रोड पर एक मजदूर से 15 दिन तक मजदूरी कराने के नाम पर मालिक ने कमरे मेें बंद कर यातनाएं दी। बाद मेें बाइक पर बैठाकर बड़का रोड पर फेंका। राहगीर घायल को कोतवाली ले गए, वहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बाबूदीन पुत्र फखरुदीन खुर्जा जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है, वह बड़ौत मेें रहकर मजदूरी का काम करता है, वह बिनौली रोड पर एक व्यक्ति के यहां पर 15 दिन से 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी कर रहा था। दिन पूरे हो जाने पर जब उसने मालिक से मंगलवार की शाम रुपये मांगे तो उसने कमरे मेें बंद कर यातनाएं दी और कहा कि यदि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। बाद में बाइक पर बैठाकर बड़का रोड पर फेंक गए। वहां से गुजर रहे लोगों को उस पर दया आई और उसे कोतवाली ले आए। घायल ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें