रवि धामा हत्याकांड में पैरवी कर रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को जिला जेल से धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
निबाली गांव निवासी रवि धामा की 21 फरवरी 2018 को अपहरण कर हत्या कर दी। 23 फरवरी को उसका शव मीतली रजबाहे में मिला। मृतक के भाई दिल्ली पुलिस के जवान मनोज धामा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मुकदमे की पैरवी कर रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा को मंगलवार को सुबह 10 बजे के लगभग जिला जेल में बंद आरोपी अनुज ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी । इस मामले में मनोज धामा ने आरोपी अनुज निवासी निबाली के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।