फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में युवक को गोली मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में मंगलवार की रात में घर के बाहर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी अंकित पुत्र पप्पू मंगलवार की रात में करीब नौ बजे के लगभग अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर पर आए। उन्होंने अंकित को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया। घर के बाहर आते ही दोनों युवकों ने अंकित पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके पैर में जा लगी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हमलावर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर रात में एसओ चितवन कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के पिता पप्पू ने निरपुड़ा गांव निवासी विक्रांत समेत दो युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी। उधर आरोपी विक्रांत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब पीकर उनकी अंकित से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर उन्होंने उसे गोली मार दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें