फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद पर 25 हजा का इनाम, रटौल में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हुए बंदी जावेद रटौल को पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। रविवार की रात में रटौल गांव में जावेद के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग गया। पुलिस अधीक्षक ने जावेद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन

बागपत जेल से 27 जून को पेशी पर लाया गया बंदी जावेद रटौल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वह 50 हजार रुपये का इनामी रह चुका है। रटौल निवासी काजी अफसार की हत्या के मामले में पेशी पर आया । इस मामले में गवाही चल रही है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी है, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार की रात में एसपी जयप्रकाश को सूचना मिली री कि रटौल गांव में बदमाश जावेद छिपा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस फोर्स को रटौल गांव में भेजा। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घेराबंदी की। कई घंटे तक गांवों में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जावेद पुलिस के आने से पहले ही भाग निकला। जावेद के रटौल गांव में आने से काजी अफसार हत्याकांड के गवाहों की जान को खतरा बन गया है। जावेद उनकी कभी भी हत्या कर सकता है। एसपी जयप्रकाश ने बताया जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें