फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : चिकित्सक ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए दर्ज करवाया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बवानीखेड़ा में चिकित्सक व कुछ ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद में ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने अपनी लापरवाही और अभद्र व्यवहार को छुपाने के लिए उन पर केस दर्ज करवाया है।
पीड़ितों ने बताया कि 28 जून को रात्रि लगभग 9 बजे श्रवण जाति के लोगों ने उन पर हमला किया। एमएलआर कटवाने व ईलाज के लिए सामान्य अस्पताल बवानीखेड़ा में पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने न तो दाखिल किया और न ही एमएलआर काटी। पीड़ित परिवार डॉक्टरों के नकारात्मक रवैये से दुखी होकर वापस घर आ गए। अगले दिन अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद चिकित्सक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि न एमएलआर काटी और न ही इलाज किया। इसके बाद परेशान होकर परिवार के सदस्यों ने माता सावित्री बाई फुले महिला एवं बाल विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल को घटना के बारे में जानकारी दी। जब उन्होंने चिकित्सक से बात की तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को दी। उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस मामले में सोमवार को भी सविता काजल व कुलदीप भुक्कल के साथ परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दर्ज करवाए झूठे केस खारिज करने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के लिए डीएसपी को निर्देश दिए हैं। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को लिखित में की है। कुलदीप भुक्कल ने कहा कि डॉ. के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ और उनके खिलाफ दर्ज हुए केसों को खारिज नहीं किया गया तो अन्य लोगों के साथ वह धर्म परिवर्तन करेंगे और आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर पार्षद रमेश, पार्षद अजय, हरकेराम दहिया, सुभाष वर्मा, मीनू काजल, पप्पू, कृष्ण कुमार, चन्द्रभान, राजबीर, रामकिशन, कमलेश, मीना, रामरती, सुनीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें