फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। रविवार की सुबह विवाहिता मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बड़ौत की रहने वाली सीमा जैन ने तहरीर में बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी नगर के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पहले तो मांग पूरी की गई, लेकिन अब वे एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर गत देर रात्रि ससुराल वालों ने सीमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने सीमा के पति, सास व ससुर वालों के खिलाफ तहरीर दी। उधर एसएसआई धर्मेेंद्र सिंधु का कहना था कि पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है, जल्द ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें