फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान मोहल्ले में परिवार पर हमला, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मोहल्ला कुरैशियान में बुधवार की रात में करीब 18 लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस पर पथराव किया। इसमें कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु सहित मोहल्ले के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया । सीएचसी से एक को दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया ।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बा स्थित मोहल्ला कुरैशियान निवासी इस्लाम पुत्र राजी का बेटा सोनी मनोरोगी है। पड़ोसी यूनुस पक्ष के कुछ युवक कई दिन से मनोरोगी युवक के साथ मजाक कर रहे थे। पिता इस्लाम ने उन्हें मजाक करने से मना किया तो उनकी कहासुनी हो गई। बुधवार की रात में 10 बजे के लगभग इस्लाम अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। उसी दौरान यूनुस पक्ष के 10-15 युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें इस्लाम, उसका बेटा चांद, शाहिद और पप्पू घायल हो गए।
मोहल्ला कुरैशियान में परिवार पर हमले की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट लगने से एसएसआई घायल हो गए। पथराव के दौरान मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। पुलिस की पिटाई की सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस फोर्स को देखकर हमलावर भाग निकले। सीएचसी से गंभीर हालत में इस्लाम को दिल्ली रेफर किया। इसकी हालत चिंता जनक है। उसके सिर में गंभीर चोटे है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने रहीम, यूनुस, अयूब, यूसुफ, सईद और हारूण पुत्र मुंशी, शाहिद पुत्र सईद, अनीस, नफीस और सलीम पुत्र रहीस, युनूस पुत्र छंगा, नदीम पुत्र जमील निवासी मोहल्ला कुरैशियान बागपत समेत 18 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित इस्लाम पक्ष ने भी तहरीर दे दी । उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर हमले
बागपत। जिले में पुलिस पर पथराव का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले सामने आ चुके हैं। बड़ौत में कई वर्ष पहले कोतवाली के सामने पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर घरों से बोतलों से हमला किया। इसमें बोतल लगने से कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए । इसके अलावा पुलिस की पिटाई के और भी कई मामले सामने आ चुके हैं। अब लोगों में पुलिस का डर नहीं रहा।

पथराव होते ही उल्टे पांव दौड़ पड़ी पुलिस
बागपत। बिना किसी तैयारी के मोहल्ला कुरैशियान में पहुंची पुलिस के पथराव होते ही हाथ-पैर फूल गए। काफी दूर तक पुलिस को दौड़ाया। पुलिस कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे।

पुलिस को देखते ही गाली-गलौज
बागपत। शहर के मोहल्ला कुरैशियान में बुधवार की रात में पुलिस को देखते ही हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी कहा गया कि एक भी पुलिसकर्मी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें