फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिलाना गांव के ग्रामीणों ने पुजारी संदीप हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं किया तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन मई को सिलाना गांव के मंदिर में पुजारी संदीप की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मंदिर के बरामदे में खूंटी पर लटका मिला था। छपरौली थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुजारी के हत्यारे गांव में खुले घूम रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा नहीं किया गया तो उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे। एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महक सिंह, रविंद्र, राजेंद्र, ऋषिपाल, सोहन, सतीश, देवेंद्र, सुखबीरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें