फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट कर घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इदरीशपुर निवासी मौसम का परिवार लधवाड़ी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को उसकी बेटी मुरसरीना उर्फ छोटी भट्ठे पर ट्राली में ईंट डाल रही थी। उसके हाथ से ईंट छूटकर उसके साथ काम कर रहे एक युवक के ऊपर गिर गई। इसी बात को लेकर उनमेें कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीन युवकों ने मिल कर युवती की पिटाई कर दी। उसके पेट में कई ईंट भी मारी गई। झगड़े में युवती घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
दूसरी मारपीट की घटना बिहारीपुर में ईंट भट्ठे पर हुई। तीन युवकों ने बिहारीपुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र प्रहलाद को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं फैजपुर निनाना गांव में पौत्र ने अपनी दादी भरपाई (70) पत्नी जन्ना को पीटकर घायल कर दिया। उसने पौत्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इनके अलावा ब्राह्मण पुट्ठी गांव में मामूली बात को लेकर आनंद प्रकाश पुत्र धूनी राम और कमल सिंह में संघर्ष हुआ। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें