खेकड़ा (बागपत)। स्कूल के हॉस्टल में कक्षा पांच के छात्र के साथ तीन किशोरों ने कुकर्म किया। प्रकरण का कहीं जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मासूम ने परिवार को जानकारी दी। पिता ने थाने में तहरीर दी है। हॉस्टल में कुकर्म का मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया। एसपी जयप्रकाश ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गाजियाबाद जिले का रहने वाला कक्षा पांच का छात्र कस्बे की एक शिक्षण संस्था के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बच्चे ने शनिवार को घर जाकर बताया कि हॉस्टल में रहने वाले तीन छात्रों ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। उसने विरोध किया तो धमकी दी। यह भी कहा कि उसे जान से मार दिया जाएगा। रविवार को बच्चे के पिता थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जैसे ही हॉस्टल में कुकर्म का मामला प्रकाश में आया, दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। काफी देर तक समझौते के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया । मासूम के साथ हॉस्टल में रहने वाले उसके ही तीन साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है।