फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई माता से लूट के मामले में नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में रसोई माता को नशीला पदार्थ खिलाकर कुंडल व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जबकि बुधवार को पीड़ित महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीएचसी में मंगलवार को रसोई माता रेणू निवासी माता कालोनी बागपत से फर्जी डॉक्टर बनकर एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिला दिया था और सोने के कुंडल व मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी महिला को ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज देखकर महिला ने आरोपी को भी पहचान लिया है लेकिन पुलिस घटना को फर्जी बता रही है। इस घटना को 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परिजन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं मंगलवार देर रात महिला को सीएचसी से छुट्टी मिल गई थी। परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन बुधवार को फिर महिला की हालत बिगड़ गई। वह बार-बार बेहोश हो रही है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें