फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर एसएसआई को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू को केंटर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर केंटर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने केंटर को सीज किया।
विज्ञापन

बुधवार को बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के पास एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से हेल्थ क्लब का सामान लेकर आ रहे केंटर को पुलिस ने चेकिंग के रोकने का इशारा किया। चालक ने केंटर को पुलिस की तरफ तेज गति से दौड़ा लिया और एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद चालक केंटर को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करके राष्ट्र वंदना चौक के पास केंटर चालक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। पकड़ा गया केंटर चालक चमन बागपत का रहने वाला है। वह दिल्ली से नौशाद का हेल्थ क्लब का सामान लेकर बागपत आ रहा था। पुलिस ने केंटर को सीज कर दिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें