फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार विवाद को लेकर परिवार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में पड़ोसी से दीवार विवाद को लेकर तीन-चार लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों सेे हमला बोल दिया, इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इमरान व उसकी पत्नी महबूबा बावली गांव की रहने वाली है। उनका पड़ोसियों से दीवार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गत रात्रि दीवार के विवाद के चलते तीन-चार लोगों ने उनके मकान में घुसकर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। बाद में पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें