दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में दबंगों ने महिला और उसके दो बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल सत्तो पत्नी ब्रहम सिंह, उसके बेटे रविंद्र और राजीव पलड़ा गांव के रहने वाले हैं। सत्तो के दोनों बेटे मेहनत, मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार को जब तीन घर पर बैठे थे तो तभी पांच-छह लोग लाठी-डंडे लेकर वहां आए और गाला गलौच कर उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देकर चले गए। सत्तो ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
चोरों ने पुसार गांव में परचून की दुकान खंगाली
दोघट (बागपत)। चोर पुसार गांव में रविवार की रात में परचून की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुसार निवासी नीरज की गांव में परचून की दुकान है। रविवार की देर शाम दुकान बंद कर वह घर गया था। सोमवार की सुबह जब दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे थे और अंदर सामान गायब था। नीरज ने बताया कि चोर रात में दुकान से करीब 40 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। उसने दोघट थाने में तहरीर दी।