त्यागी समाज के लोग एएसपी से मिले
बागपत। राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के सदस्यों ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में एएसपी को ज्ञापन सौंप कर नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी की हत्या के केस का खुलासा कराने की मांग की।
संघ ने एएसपी को दिए ज्ञापन में कहा कैहरका गांव निवासी शिव कुमार त्यागी की 15 जुलाई को गोली मारकर हत्या की। उनका शव गढ़ी कलंजरी गांव के खेत में मिला । चांदीनगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। इसके लिए परिजन मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और कई बार पुलिस अफसरों से मिल चुके हैं। उन्होंने एएसपी से केस का पर्दाफाश करने की मांग की। इसमें राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी, संरक्षक गगन त्यागी, संगठन मंत्री संदीप त्यागी, नितिन त्यागी, राकेश त्यागी, योगेश, त्यागी आदि रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा केस के खुलासे के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।