फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा खेकड़ा से आईटीआई का छात्र दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण की आशंका जताई। उन्होंने एसपी से छात्र की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा खेकड़ा के मुंडाला पट्टी निवासी किसान विनोद कुमार का बेटा सूर्यकांत आईटीआई का छात्र है। सूर्यकांत सोमवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर लगातार बेल जा रही है, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा है। मोबाइल की करीब दो किलोमीटर के एरिया में ही होने की लोकेशन मिल रही है। परिजनों ने नंगला बड़ी गांव के एक युवक पर छात्र के अपहरण करने की आशंका जताई। उन्होंने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से छात्र की बरामदगी की मांग की है। एसपी डी प्रदीप कुमार ने खेकड़ा पुलिस को लड़के को बरामद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें