फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी के एक औरहत्यारोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राहुल खट्टा गैंग के सदस्य राहुल उर्फ चोटी की हत्या के मामले में एक ओर आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक आरोपी पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुका है।
विज्ञापन

बली गांव के राहुल उर्फ चोटी की दो जुलाई 2017 की रात में गोली मारकर हत्या की। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया कि रंजिश के चलते राहुल की हत्या हुई है। वारदात को अंजाम बली गांव के ही प्रमोद पुत्र ब्रह्म सिंह, अमन पुत्र ओमी और प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र ऋषिपाल ने दिया । इस मामले में आरोपी अमन ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी मोनू उर्फ प्रिंस 23 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है। तीसरा आरोपी प्रमोद फरार चल रहा है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा फरार आरोपी प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें