फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरड़ी गांव में परिवार पर फायरिंग, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कुरड़ी गांव में पुलिस की मुखबिरी करने के शक में परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया। इतना ही नहीं फायरिंग भी की। इससे भगदड़ मच गई। इस हमले में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने छपरौली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कुरड़ी गांव के हाशिम ने बताया चार दिन पहले कार चलाने वाले गांव के ही एक युवक के साथ पड़ोस के एक परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर दी थी। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस आरोपियों के घर में दबिश देने के लिए आती है। पुलिस ने मंगलवार की रात में भी मकान में दबिश देकर आरोपी एक युवक पकड़ा। आरोपी उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक जता रहे हैं। इसके चलते आरोपियों ने रात को ही उनके मकान में घुसकर हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। किसी तरह उनकी जान बची। हमले में वह स्वयं, उसका भाई रिहान, मां रहीसा के अलावा अकबरी घायल हुई। इससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया । पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें