बड़ौत (बागपत)।
प्लाट के 4.5 लाख रुपये देने के बाद भी प्लाट का कब्जा न देने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी ।
साजिद पुत्र शरीफूदीन गडिरयान मोहल्ला बड़ौत का रहने वाला है। उसने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से प्लाट का सौदा पांच लाख में किया । 4.5 लाख रुपये देने के बाद भी वह न तो प्लाट दे रहा है और न ही बैनामा करा रहा है। जबकि साजिद जो 50 हजार शेष हैं वह भी देने को तैयार हैं। काफी कहने के बाद भी जब उसने प्लाट पर कब्जा नहीं दिया तोे क्षुब्ध साजिद सोमवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । साजिद की पत्नी रेशमा ने एक को नामजद कराकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।