फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से लूटी गई कार बन्दपुर मार्ग पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से दो दिन पूर्व लूटी गई कार बृहस्पतिवार की रात में बंदपुर-काठा मार्ग पर लावारिस हालात में खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। गाजियाबाद पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के खजूरी खास निवासी आफताब पुत्र नसरूद्दीन वेगनआर कार को किराये पर चलाता है। कार गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से दो दिन पूर्व बुक की गई। चालक को बंधक बनाकर बागपत में फेंककर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बागपत और गाजियाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों जनपदों की पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस को कार काठा-बंदपुर मार्ग पर खड़ी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कार गाजियाबाद से लूटी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

पाली से कैंटर चोरी
बागपत। दिल्ली के लखपत कॉलोनी निवासी बनवारी ने बताया कि चालक रविवार को गुजरात से कैंटर में टावर का सामान लेकर बागपत आया । पाली गांव में हाइवे किनारे से बुधवार की रात में कैंटर चोरी हो गया। आरोप है कि चालक की मिलीभगत से ही कैंटर चोरी हुआ है। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस चालक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कैंटर को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें