बड़ौत (बागपत)।
रविवार को भगवान महावीर मार्ग पर ठेली लगाने को लेकर दो ठेली वालों में मारपीट हो गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।
नगर के भगवान महावीर मार्ग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे वाहनों की लंबी लाइन लगी थी, इसी समय यहां ठेलियों को लगाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों ने पहले तो एक-दूसरे को जमकर गालियां दी, फिर मारपीट शुरू कर दी। इतने में ही यहां दोनों के समर्थक भी एकत्र हो गए। इससे यहां अफरा तफरी मच गई, और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बिगड़ता देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस कर्मी व अन्य दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।