खेकड़ा (बागपत)।
नगर में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर बड़ों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
खेकड़ा नगर निवासी नाजिम व असलम के बच्चे बुधवार की शाम करीब छह बजे मकान के समीप स्थित खाली प्लाट में खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों में कहासुनी हो गई। बच्चों की कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बडे़ आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के नाजिम उसका पुत्र अनीस, दूसरेे पक्ष के असलम समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ले के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर कर दोनों पक्षों के बीच मारपीट बंद कराई। दोनों पक्षों के परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में पहुंच एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।